
sukoon - neyhal lyrics
[“sukoon” के बोल]
[verse 1]
आँखों से तेरी आँखें चार जब हुई
हुआ बैंगनी, गुलाबी आसमान
पंख फैलाएँ, पंछी, खो मेरे जाएँ
इन बैंगनी, गुलाबी आसमाँ में
[pre*chorus]
मिलावटी चाय की प्याली सी बे*स्वादी, फीकी दुनिया
खिले हज़ारों मुरझा गए, छोड़ा ना साथ तू
[chorus]
सुकूँ, अलग एहसास तू
सुकूँ, अलग एहसास तू
[verse 2]
कानों के भीतर समेटी ज़ुल्फ़ें तूने जब
दिखा ईद का हसीन चाँद
अधखुले होंठों पे दाँतों का फेरना
थम नब्ज़ जाए, एक झलक से, क़सम रब
[pre*chorus]
गर्म, फूली चूल्हे की रोटी सी भीनी*भीनी ख़ुशबू तेरी
ना कोई जाने, ना मैं जानूँ, तजुर्बा अनोखा क्यूँ तू?
[chorus]
सुकूँ, अलग एहसास तू
सुकूँ, अलग एहसास तू
[bridge]
मौजूदगी ना ज़रूरी तेरी
करूँ महसूस सुब्ह*ओ*शाम कलम से काग़ज़ों पे
खिले हज़ारों मुरझा गए
छोड़ा ना साथ तू
[chorus]
सुकूँ, अलग एहसास तू
सुकूँ, अलग एहसास तू
Random Song Lyrics :
- placebo (songs in the key of f - live) - devin dawson lyrics
- voy a dejar los vicios - banda carnaval lyrics
- tentar - rapper ás lyrics
- murder - prabh deep (music) lyrics
- quién dijo amigos - carlitos rossy lyrics
- cieux - tramel lyrics
- village of the sun [road tapes venue 2] - frank zappa lyrics
- kill the opps - k. roe lyrics
- amor eterno - valentin elizalde lyrics
- falling out the sky - skyzoo lyrics