lirik lagu woh bhooli dastan lo phir yaad (from “sanjog”) – lata mangeshkar
वो भूली दास्ताँ लो फिर याद आ गई
वो भूली दास्ताँ लो फिर याद आ गई
नज़र के सामने घटा सी छा गई
नज़र के सामने घटा सी छा गई
वो भूली दास्ताँ लो फिर याद आ गई
कहाँ से फिर चले आए ये कुछ भटके हुए साए?
ये कुछ भूले हुए नग़्मे जो मेरे प्यार ने गाए
ये कुछ बिछड़ी हुईं यादें, ये कुछ टूटे हुए सपने
पराए हो गए तो क्या, कभी ये भी तो थे अपने
ना जाने इनसे क्यूँ मिलकर नज़र शरमा गई
वो भूली दास्ताँ लो फिर याद आ गई
उम्मीदों के हसीं मेले, तमन्नाओं के वो रेले
निगाहों ने निगाहों से अजब कुछ खेल से खेले
हवा में ज़ुल्फ़ लहराई, नज़र पे बेख़ुदी छाई
खुले थे दिल के दरवाज़े, मोहब्बत भी चली आई
तमन्नाओं की दुनिया पर जवानी छा गई
वो भूली दास्ताँ लो फिर याद आ गई
बड़े रंगीं ज़माने थे, तराने ही तराने थे
मगर अब पूछता है दिल, “वो दिन थे या फ़साने थे?”
फ़क़त इक याद है बाक़ी, बस इक फ़रियाद है बाक़ी
वो ख़ुशियाँ लूट गईं, लेकिन दिल*ए*बर्बाद है बाक़ी
कहाँ थी ज़िंदगी मेरी, कहाँ पर आ गई
वो भूली दास्ताँ लो फिर याद आ गई
नज़र के सामने घटा सी छा गई
नज़र के सामने घटा सी छा गई
वो भूली दास्ताँ लो फिर याद आ गई
वो भूली दास्ताँ लो फिर याद आ गई
lirik lagu lainnya :
- kumpulan lirik lagu tekno › lirik lagu catalia – tekno
- kumpulan lirik lagu las marikarmen › lirik lagu pasta – las marikarmen
- kumpulan lirik lagu luewelyn › lirik lagu love & hate – luewelyn
- kumpulan lirik lagu venlo › lirik lagu vaporeux – venlo
- kumpulan lirik lagu twlv horse king › lirik lagu press – twlv & horse king
- kumpulan lirik lagu slon pl › lirik lagu kosmiczne przygody generała syfilisa – słoń (pl)
- kumpulan lirik lagu yung dabura › lirik lagu mafia – yung dabura
- kumpulan lirik lagu youngboy never broke again › lirik lagu green dot – youngboy never broke again
- kumpulan lirik lagu disfiguring the goddess › lirik lagu oh calypso – disfiguring the goddess
- kumpulan lirik lagu ryan adams › lirik lagu birmingham – ryan adams